Tuesday, 28 February 2012

गैलीलियो गैलिली का प्रमुख योगदान


जिसने दूरबीन में सुधार कर उसे अधिक शक्तिशाली तथा खगोलीय प्रेक्षणों के लिए उपयुक्त बनाया और साथ ही अपने प्रेक्षणों से ऐसे चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए जिसने खगोल विज्ञान को नई दिशा दी और आधुनिक खगोल विज्ञान की नींव रखी।
वे एक कुशल गणितज्ञ, भौतिकीविद् और दार्शनिक भी थे जिसने यूरोप की वैज्ञानिक क्रांति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसीलिए गैलीलियो को 'आधुनिक खगोल विज्ञान के जनक', 'आधुनिक भौतिकी का पिता' या 'विज्ञान का पिता' के रूप में संबोधित किया जाता है। इसीलिए गैलीलियो को 'आधुनिक खगोल विज्ञान के जनक', 'आधुनिक भौतिकी का पिता' या 'विज्ञान का पिता' के रूप में संबोधित किया जाता है।
उन्होंने पीसा की मीनार के अपने प्रसिद्ध प्रयोग द्वारा सिद्ध किया कि वस्तुओं के गिरने की गति उनके द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करती।
गैलीलियो ने गतिकी के समीकरण(Dynamics of the equation) और जड़त्व का नियम(Law of इनेर्टिया) स्थापित किया.
गैलिलियो ने उच्च कोटि का कम्पास बनाया जो समुंद्री यात्रियों के लिए काफ़ी उपयोगी सिद्ध हुआ
उसके अन्य आविष्कारों में थर्मामीटर, सूक्ष्मदर्शी, पेंडुलम घड़ी इत्यादि हैं।

No comments:

Post a Comment